दो विवाहिताओं ने आग लगाई, गंभीर
बांदा, जागरण संवाददाता : शराबी पति की पिटाई से आजिज महिला ने आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। ए
बांदा, जागरण संवाददाता : शराबी पति की पिटाई से आजिज महिला ने आग लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। एक अन्य जगह पर संदिग्ध परिस्थितियों में दूसरी विवाहिता ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेउना निवासी मीना (25) पत्नी लक्ष्मी नारायण ने रविवार रात पति से नाराजगी के चलते खुद को आग लगा ली। जानकारी होने पर जब तक किसी तरह परिजनों ने आग बुझाई वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसका उपचार पहले क्षेत्रीय चिकित्सकों से कराया गया। हालत में सुधार न आने पर परिजनों ने उसे मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां झुलसी महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शाराब पीकर पिटाई करता है। इससे परेशान होकर उसने ऐसा किया है।
एक अन्य आग लगाने की घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के ग्राम सुखारी पुरवा की है। वहां की जानकी (28) ने बुधवार दोपहर कमरे का दरवाजा बंद कर पहले अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया, बाद में माचिस से आग लगा ली। कमरे के अंदर से धुआं निकलते देखकर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। गंभीर हालत में परिजनों ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। झुलसी महिला के देवगांव मप्र. छतरपुर निवासी मायके पक्ष व ससुराल से जेठ संतलाल ने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नही रहता है। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। इसी के चलते उसने आग लगाई है।