मामा-मामी के विवाद में भांजे ने फांसी लगाई
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 01:01 AM (IST)
बांदा, जागरण संवाददाता : मामा-मामी के विवाद से परेशान भांजे ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। रस्सी टूटने से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छतरपुर म.प्र. के ग्राम हर्रई बंबिया निवासी शिवकुमार (17) पुत्र सीताराम यहां अपने मामा रामशरन के घर पचनेही गांव आया था। शुक्रवार सुबह उसके मामा का किसी बात को लेकर मामी से विवाद हो गया। इससे परेशान होकर उसने रस्सी से छप्पर की धन्नी में फांसी लगा ली। रस्सी कमजोर होने से टूट कर नीचे गिरने पर परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी। आनन-फानन उसे फंदे से जब तक मुक्त कराया गया। गले में कसाव अधिक होने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें