सर्प दंश से किसान की मौत
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 01:43 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 01:43 AM (IST)
बबेरू, संवाद सहयोगी : धान के खेतों में खाद डालने गए एक किसान को जहरीला कीड़ा काटने से किसान की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदेहदू निवासी किसान काशी प्रसाद (38) खेतों में धान की फसल पर खाद डाल रहे थे। इसी बीच जहरीले कीड़े ने पैर में काट लिया। कीड़ा काटने के बाद किसान चिल्लाते हुए घर की ओर भाग कर आया। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के दो पुत्र संजय व दीपू हैं। पत्नी कुंता देवी ने बताया कि उनके पास मात्र सात बीघा खेत है। पहले ओलावृष्टि से फसल बर्बाद हुई अब तो कमाने का सहारा ही छिन गया। अब जीवनयापन कैसे होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें