पानी के विवाद में बहाया खून
बांदा, जागरण संवाददाता : हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में ससुरालीजनों ने महिला को पीटकर जख्मी कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
मटौंध कस्बा निवासी सुनीता (18) पत्नी रामप्रकाश को मंगलवार सुबह ससुरालीजनों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनका बटवारा हो चुका है। पति बांदा मजदूरी करने चला आया था आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसके हैंडपंप से पानी भरते हैं। जेठानी ने पानी भरने को लेकर विवाद किया है। इसके आलावा अन्य घरेलू बातों को भी लेकर ससुरालीजन उसको हमेशा परेशान करते हैं। इन्हीं सब बातों क ो लेकर जेठ,जेठानी, नंद व देवर ने उसे बेरहमी के साथ पीटा है। इससे गंभीर चोटें आई हैं। इसमें पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर पीड़ित महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू बातों क ो लेकर विवाद होना सामने आया है।