भक्तों की उमड़ी भीड़, संयम और मानवता की बही रसधार
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 01:01 AM (IST)
फोटो-21बीएनडी-28.जेपीजी
बांदा, जागरण संवाददाता : राजा देवी डिग्री कालेज में निरंकारी भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का आशीर्वाद पाने के लिए लोग पूरे समय तक डटे रहे।
कालेज परिसर के विशाल मैदान में निरंकारी भक्तों का जमावड़ा रहा। बाबा हरदेव सिंह ने भक्तों से कहा कि हर इंसान की कदर करना तथा उसके साथ इंसानियत का व्यवहार करना ही सच्चा धर्म है। कहा कि यूरोपीय व अमरीकी देशों में ऊंच-नीच का भाव नहीं है। हमें अपने देश में व्याप्त बुराईयों को मिटाना होगा। उन्होंने मां सविंदर कौर के साथ नवनिर्मित सत्संग भवन का उद्घाटन किया। जोनल इंचार्ज डा.दर्शन सिंह ने बताया कि निरंकारी भक्तों ने स्वयं ही सभी व्यवस्थाओं में सेवा की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें