Move to Jagran APP

चुनाव पेज : लोकतंत्र की मजबूती को जरूर डालें वोट

आज मतदान का दिन है। घर से निकले और अपने बूथ पर पहुंचकर वोट डाले। लोकतंत्र के महापर्व में वोट का सबसे

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 12:40 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 12:40 AM (IST)
चुनाव पेज : लोकतंत्र की मजबूती को जरूर डालें वोट
चुनाव पेज : लोकतंत्र की मजबूती को जरूर डालें वोट

आज मतदान का दिन है। घर से निकले और अपने बूथ पर पहुंचकर वोट डाले। लोकतंत्र के महापर्व में वोट का सबसे बड़ा अधिकार है। इसलिए समय से बूथ पर पहुंचकर अपने अधिकार का प्रयोग करें।

loksabha election banner

विश्वजीत सिंह

समाजसेवी

- अब वह समय आ गया है जब हम अपने सबसे बड़े अधिकार का प्रयोग करें। मतदान स्थल पर पहुंचकर वोट डालें। कतार लगानी पड़े तो भी पीछे न हटें। लोकतंत्र को मजबूत करने के एक मत का दान करें।

विनय मोहन त्रिपाठी

प्रधानाचार्य

- एक मत का अधिकार अनमोल है। मतदान के लिए बूथ पर पहुंचे। समय आ गया है। अपने वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें। मत डालकर अपने फर्ज को अदा करें।

सत्यदेव तिवारी

अधिवक्ता

- समय आ गया है। अब मत चूके, बूथ पर पहुंचे और अपने अधिकार का प्रयोग करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए पांच साल में एक बार यह मौका मिलता है। इसलिए समय से बूथ पर पहुंचकर वोट डालें।

कमलेश्वर सिंह

अधिवक्ता

- सारे काम छोड़ दें, पहले वोट दें। स्वयं भी घर से निकले और दूसरों को भी साथ लेकर अपने बूथ पर पहुंचे। सबसे पहले मतदान करें। लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालकर अपना कर्तव्य निभाएं।

डॉ. प्रांजल त्रिपाठी

चिकित्सक

- लोकतंत्र के महापर्व में अपना मत डालकर कर्तव्य निभाएं। मतदान सभी का अधिकार है। इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान ही हमारे और आपके जागरूक होने की निशानी है। इसलिए सबसे पहले वोट डालें।

डॉ. अब्दुल कय्यूम

चिकित्सक

- लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। निष्पक्ष रूप से किए गए मतदान से हम अच्छी सरकार का चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि मतदान का अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है। मतदान का प्रयोग अवश्य करें।

डॉ. वाईपी गुप्त

चिकित्सक

- सुबह सबसे पहले अपने मतदेय स्थल पर पहुंचे। भारत के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस महापर्व में शामिल होकर जागरूक नागरिक बने।

निधि मिश्रा

शिक्षक

- चलो सभी लोग अपने बूथ पर पहुंचकर वोट का प्रयोग करें। एक दिन की जागरूकता पांच साल के लिए लाभकारी होगी। निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। एक-एक मत से ही मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।

रश्मि सिंह

शिक्षक

- लोकतंत्र के महापर्व में एक मत का अधिकार सबको हैं। इसलिए बिना किसी लाग लपेट के सबसे पहले अपने मत का प्रयोग करें और जागरूक नागरिक का परिचय दें।

प्रोफेसर नागेंद्र सिंह

पर्यावरणविद्


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.