नगर में गृहकर लगाने का विरोध
बलरामपुर : नगर में गृहकर लगाये जाने के विरोध में नगरवासियों में आक्रोश है। इसके विरोध
बलरामपुर : नगर में गृहकर लगाये जाने के विरोध में नगरवासियों में आक्रोश है। इसके विरोध में नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है। महामंत्री रूपचंद गुप्त ने बताया कि इस समय बोर्ड भंग है। अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार प्रशासक हैं। गृहकर लगाने का अधिकार केवल बोर्ड को है। व्यापारी नेता श्याम अग्रहरि ने कहाकि यह नगर न तो विकसित है और न ही स्मार्ट सिटी है। समूचा तहसील क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हो जाता है जिसका सीधा असर यहां के व्यवसाय पर पड़ता है। ऐसे में गृहकर लगाना कहां तक उचित है। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज पप्पू का कहना है कि यह नगरवासियों के साथ सरासर अन्याय है। इसका विरोध किया जाएगा। व्यापारी लामबंद हैं। भगौती ¨सह, अजय कसौंधन, अमिताभ चक्रवती का कहना है कि यदि गृहकर लगाने का फरमान वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे।