जागरूकता से ही साफ होगा शहर
बलरामपुर : शहर में चारो ओर फैली गंदगी व कूड़े का ढेर स्वच्छता अभियान को आइना दिखा रहा है। गंदगी से ब
बलरामपुर : शहर में चारो ओर फैली गंदगी व कूड़े का ढेर स्वच्छता अभियान को आइना दिखा रहा है। गंदगी से बदहाल फुटपाथ व भठी नालियां सफाई कर्मियों द्वारा किए जाने वाले कार्य की हकीकत बयां कर रहे हैं। शहरा को गंदगी व कूड़े के ढेर से मुक्त बनाने के लिए लोगों को स्वयं प्रयास करने की जरूरत है। सड़क किनारे स्थित फुटपाथ सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों फैले कूड़े को साफ कर पाना बिना आपसी सहयोग के संभव नहीं है। इसलिए यदि सभी लोग नगर को साफ करने के लिए संकल्प लें, तभी इसे गंदगी व कूड़े के ढेर से मुक्त किया जा सकता है। इसके लिए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकना हेगा तभी शहर साफ दिखेगा। अभी नगर में विभिन्न स्थानों पर कूड़ा बिखरा दिखता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बाहर से आने वाले लोग भी कूड़ा व गंदगी को देखकर लोगों को कोसते हैं। जबकि इसके लिए सभी लोग कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं। इसके लिए लोगों को विशेष पहल करनी चाहिए। आमजन को जागरूक किए बिना नगर की सफाई संभव नहीं है। प्रत्येक नागरिक को गलियों और सड़क को साफ रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। तभी शहर स्वच्छता की दौड़ में शामिल किया जा सकता है। चौराहों पर बैठकर व्यवस्था को कोसने मात्र से कुछ बदलाव होने वाला नहीं है। नगर में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों से कई टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। नगर पालिका कर्मी प्रतिदिन कूड़ा का उठान भी करते हैं लेकिन इसके बाद भी सफाई नहीं होती है। कर्मियों के जाने के बाद शहर साफ दिखे इसके लिए शहर के हर नगरिक को झाड़ू उठानी होगी तभी नगर साफ-सुथरा दिखेगा।
- स्वयं जागरूक बनकर करें सफाई :
- शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को विशेष पहल करनी चाहिए। जब हमें अपने घर की सफाई के लिए दूसरे की ओर नहीं देखते हैं तो फिर शहर की सफाई के लिए सफाई कर्मी व विभागीय अधिकारियों का इंतजार क्यों, लोगों को स्वयं जागरूक बन नगर की सफाई करनी चाहिए।
लालजी गिरि, पुजारी
- सड़क किनारे फैले कूड़े के ढेर व गंदगी को साफ करने के साथ ही छोटी नाली व शहर को गंदा पानी निकलने के लिए नालों की भी नियमित सफाई होनी चाहिए। इससे गंदा पानी निकलता रहेगा और गंदगी का जमावड़ा नहीं लगेगा।
मोहम्मद मुनव्वर, व्यापारी
- शहर को साफ-सुथरा रखने से लोगों को कूड़ेदान के प्रयोग को बढ़ावा देना चाहिए। इससे शहर में फैली गंदगी कम हो जाएगी। सफाई नगर को स्वच्छ बनाने के साथ ही बीमारियों को भी दूर भगाता है। स्वच्छता को बढ़ावा मिलने से लोगों को बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। लोग स्वच्छ रहेंगे।अर¨वद मिश्र, स्वास्थ्य कर्मी
- नगर साफ स्वच्छ रखने के लिए नगर पालिका प्रशासन को विशेष पहल करने की जरूरता है। अधिकारियों की सुस्त रवैय से कर्मचारी कई दिनों तक सफाई करने नहीं आते हैं। जिला मेमोरियल चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल व इसके आसपास हमेशा कूड़े का ढेर लगा रहता है। अधिकारियों को इस दिशा में विशेष पहल करनी चाहिए। अजय श्रीवास्तव, व्यापारी