Move to Jagran APP

नम आंखों से पद्मश्री को शहर वासियों ने दी विदाई

बलरामपुर : नगर के जिन तंग गलियों में रिक्शे पर बैठक कर घुमते थे रविवार को उन्हीं गलियों में शहर वासी

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 11:49 PM (IST)
नम आंखों से पद्मश्री को शहर वासियों ने दी विदाई

बलरामपुर : नगर के जिन तंग गलियों में रिक्शे पर बैठक कर घुमते थे रविवार को उन्हीं गलियों में शहर वासी नम आंखों से पद्मश्री बेकल उत्साही का जनाजा लेकर निकले। शहर वासियों ने अवध की माटी और अपने शहर का नाम विश्व के पटल पर चमकाने वाले प्रख्यात शायर पद्मश्री बेकल उत्साही को नम आंखों से विदाई दी। नामचीन शायर के जनाजे में शिरकत करने के लिए जिले सहित प्रदेश के अन्य शहरों से लोग आए। सभी के जुबान पर अलमस्त शायर चचा बेकल उत्साही के साथ बिताए लम्हों की याद के चर्चे ही थे। 88 वर्ष की उम्र में पद्मश्री बेकल उत्साही ने अपनी कविताओं और शायरी के बलबूते पूरे विश्व में देश का झंडा लहराया।

loksabha election banner

बता दें कि पद्मश्री बेकल उत्साही ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शनिवार भोर सवा चार बजे अंतिम सांस ली। रविवार को उनका पार्थिव शरीर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली से बलरामपुर नगर के मोहल्ला सिविल लाइन स्थित आवास पर सुबह सात बजे के करीब लेकर परिवारीजन पहुंचे। पार्थिव शरीर के आवास पर पहुंचने की खबर मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सिविल लाइन आवास से जनाजा उठाकर लोग नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए बीबी बांदी साहिब ईदगाह पहुंचे। वहां मुबारकपुर आजमगढ़ से आए धर्मगुरू मौलाना मोहम्मद अहमद मिसबाही ने जनाजे की नमाज पढ़ाई। जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। नमाज पढ़ने वालों में प्रमुख रूप से काजी जलालुद्दीन, मौलाना उमर, मौलाना राशिद रजा, मौलाना असगर अली, शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी, मौलाना शमीम अहमद सहित कई मदरसे के शिक्षक शामिल रहे। जनाजे की नमाज के बाद पद्मश्री बेकल उत्साही को सिविल लाइन स्थित उनके आवास 'सुगरा रोज' के सामने अपनी निजी जमीन पर गार्ड ऑफ आनर के बाद सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने का लगा रहा तांता :

अपने लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। सिविल लाइन आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सूबे के स्वास्थ्य चिकित्सा एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव, कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष फजले मसूद, अनुशासन समित के प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी, भाजपा नेता पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, विधायक उतरौला आरिफ अनवर हाशमी, सदर विधायक जगराम पासवान, कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक मंगल देव सिंह, समाजसेवी आजाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष खालिद बिन अफजल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, ब्लॉक प्रमुख शफीक अहमद, नगर पालिका चेयरमैन इशरत जमाल, सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, जिला महा सचिव इकबाल जावेद, समर जावेद, बबिता आर्या, विधायक तुलसीपुर मशूद खां के प्रतिनिधि अजीज अहमद सहित तमाम लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा शोक संदेश :

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व जम्मू के पूर्व मुख्यमंत्री गुलामनबी आजाद का शोक संदेश पत्र प्रदेश उपाध्यक्ष फजले मसूद ने पद्मश्री के छोटे बेटे कुंवर अजीज को देकर संवेदना व्यक्त की। कहा कि देश की अपूर्णनीय क्षति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.