आलाकत्ल के साथ हत्यारोपी पति गिरफ्तार
बलरामपुर : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को आलाकत्ल के साथ थाना रेहरा बाजार की पुलिस ने गिरफ्
बलरामपुर : पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को आलाकत्ल के साथ थाना रेहरा बाजार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की रात में पति केशव वर्मा ने लोहे के सब्बल से वार करके अपनी पत्नी रेखा की हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष रेहरा बाजार रामशंकर तिवारी ने बताया कि मृतक रेखा का पहला पति केशव वर्मा ने ही उसकी हत्या की है। बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली की केशव प्रसाद वर्मा मनकापुर रेलवे स्टेशन से मुम्बई जाने के फिराक में है। थानाध्यक्ष स्वयं समीर पांडेय, प्रमोद यादव मय हमराही के मनकापुर पहुंचकर केशव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर विसुही नदी के किनारे झाड़ी से हत्या में प्रयोग किए गया सब्बल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि गुरुवार को पांच बजे शाम को मारने का निश्चय कर लिया था। खेत में बैठकर रात का इंतजार करने लगा। रात होने पर मौका देखकर ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बताया कि पैसा निकालना एक बहाना था। प्रेमी के साथ चले जाने के बाद से ही मारने का निर्णय कर लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।