बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
बलरामपुर : शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान रविवार को शु
बलरामपुर : शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान रविवार को शुरू हो गया। इसका शुभारंभ सदर विधायक जगराम पासवान ने जिला महिला अस्पताल में बच्चों को दवा पिलाकर की। पहले दिन जिले के 1065 बूथों पर एक लाख 12 हजार 558 बच्चों को दवा पिलाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों बीमारी से बचाना माता-पिता की जिम्मेदारी है। इसीलिए सभी लोग अपने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर ले जाकर दो बूंद खुराक अवश्य पिलाए। जिससे बच्चों को पोलियो से बचाया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष गुप्त ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन जिले में कुल 1065 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कुल 3260 कर्मचारी बच्चों बच्चों को दवा पिला रहे हैं। बताया कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर होने से उनकी जगह स्वयंसेवी संस्था व स्थानीय स्तर के 650 कर्मचारियों को उनकी जगह लगा दिया गया है। जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके। अभियान के नोडल डॉ. एके सिंघल ने बताया कि छह दिनों तक चलाए जाने वाले इस अभियान में कुल चार लाख आठ हजार बच्चों को दवा पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार से विभाग की 624 टीमें घर-घर जाकर बूथ दिवस पर दवा पीने से वंचित रह गए बच्चों को पोलियों की दवा पिलाएंगे। बताया कि डोर-टू-डोर अभियान के बाद पुन: एक दिन बी टीम छुटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इस दौरान अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डब्ल्यूएचओ के सुशील श्रीवास्तव सहित विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।