विवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या का मुकदमा
बलरामपुर : शनिवार को चरनगहिया में संदिग्धावस्था में जलने से हुई गुंजन गुप्ता (32) पत्नी लल्लन की म
बलरामपुर : शनिवार को चरनगहिया में संदिग्धावस्था में जलने से हुई गुंजन गुप्ता (32) पत्नी लल्लन की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। गुंजन के पिता मुरारीलाल ने थाने पर तहरीर देकर दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने अपनी लड़की की शादी करीब साढ़े चार साल पहले की थी। तब से उसके पति व ससुर द्वारा उसे कभी सोने की अंगूठी के लिए तो कभी सोने की चैन के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। इसके लिए कई बार उन्होंने रिश्तेदारों के साथ बातचीत से हल निकालना चाहा, लेकिन उन लोगों ने गाली देकर भगा दिया। साथ ही बेटी से भी नहीं मिलने दिया जाता था। थानाध्यक्ष जीतेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।