मार्ग दुर्घटना में मरने वालों की हुई पहचान
बलरामपुर :शनिवार की रात मार्ग दुर्घटना में मरने वाले दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। पुलिस ने शवों क
बलरामपुर :शनिवार की रात मार्ग दुर्घटना में मरने वाले दोनों मृतकों की पहचान हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। शनिवार की रात्रि साढ़े आठ बजे के आस पास स्थानीय थाना क्षेत्र के डालपुर बकौली गाव के पास बरूनी नाला के नजदीक कठौव्वा तुलसीपुर की ओर जा रही सरिया लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे पलट गई थी। इसमें प्रमोद कुमार प्रजापति (35) पुत्र प्रभू प्रजापति बाड़ी बिजुलिया व चिक्कू यादव (36) पुत्र शभू यादव निवासी रमनगरा दब गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से मैके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। सामुदायिक केंद्र अधीक्षक वीरेन्द्र आर्य ने मृत्यु घोषित कर दिया था। दोनों शवों की पहचान देर रात में हो सकी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र पाडेय ने बताया कि अशर्फी लाल का ट्रैक्टर ट्राली है। इसे पंडित यादव पुत्र राम सागर यादव चला रहा था। वह अभी भी फरार है।