19 गांव के किसानों को मिला सूखा राहत चेक
बलरामपुर : रविवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने गैंसडी ब्लाक के
बलरामपुर : रविवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने गैंसडी ब्लाक के जनकपुर वन विश्राम गृह व मझौली कन्या इंटर कालेज परिसर में वर्ष 2015 के सूखा पीड़ित 19 गांव के किसानों को राहत चेक वितरित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी किसानो के बैंक खातों में सूखा राहत का धनराशि सीधे भेजा गया है। जिनका खाता संख्या नहीं था उन्हें चेक के माध्यम से धनराशि दी जा रही है। चेक वितरण में नेवलगढ, मचडी, चैनपुर, बघेलखण्ड, रनियापुर, माधवडीह के किसानों को चेक दिया गया। इसके अलावा चौहत्तर खुर्द, गनवरिया कला, दुल्हिन डीह, सड़वागुलरिहा, मटेहना, विश्रामपुर, रहमरवा केवलपुर समेत 19 गांव के किसानों चेक मिला। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी सतीश कुमार त्रिपाठी, शाहिद खान, सफीउल्ला खान, अकील अहमद खान, मनराज सिंह, रफीक खान, सत्य प्रकाश शुक्ल, सफीउल्ला, रामफेर यादव, नंद किशोर यादव, यमुना प्रसाद गुप्त, अमर नाथ वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।