जीपीएफ प्रणाली से हो रहा गन्ना खेत का सर्वे
बलरामपुर : जीपीएफ प्रणाली से गन्ना खेत का सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। हैंड हेल्ड कंप्यूटर से खेतो
बलरामपुर : जीपीएफ प्रणाली से गन्ना खेत का सर्वे कार्य तेजी से चल रहा है। हैंड हेल्ड कंप्यूटर से खेतों का सर्वे किया जा रहा है। 20 जून तक सभी गन्ना किसानों की फसल का सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाएगा। गुरुवार को गन्ना का सर्वे नौवा, जयनगरा और बेली जोत गांवों में हुआ। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने कहा कि किसान अपने गन्ने के खेत का सर्वे अवश्य कराएं। सर्वे सही होने से गन्ना किसानों का पेराई सत्र शुरू होने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़ेगा। सर्वे के दौरान ही अपने गन्ना खेत का क्षेत्रफल सही है या नहीं यह सुनिश्चित कर लें। इससे फसल के हिसाब से बेसिक सट्टा बन जाए। बलरामपुर चीनी मिल के अध्यासी अध्यक्ष एनके खेतान ने किसानों से कहा कि सर्वे के समय बरती जाने वाली सावधानी से पेराई सत्र में किसानों से होने वाली अड़चनों से छुटकारा मिलेगा। किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसलिए सर्वे के दौरान टीम को पूरा सहयोग करें और सही ढंग से सर्वे कराएं। सर्वे के समय महाप्रबंधक गन्ना राजीव गुप्त आदि लोग मौजूद रहे।