कृष्ण की बाललीला सुन भावविभोर हुए श्रोता
बलरामपुर :हरैय्या सतघरवा विकास खंड के गंगापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा संत सर्वेश जी महराज ने भगव
बलरामपुर :हरैय्या सतघरवा विकास खंड के गंगापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा संत सर्वेश जी महराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। साथ ही बताया कि किस तरह उन्होंने कालिया नाग का मर्दन किया। अयोध्या धाम से आए युवा ने कहा कि भगवान जब बड़े हुए तो यमुना नदी के तट खेलने जाते थे। एक बार बाल यमुना नदी में गिर गया। निकालने के लिए वह जब यमुना नदी में कूदे तो वहां कालिया नाग रहता था। गेंद के लिए भगवान कृष्ण उसके रहने के स्थान पर चले गए। इससे वह नाराज हो उठा। बाद में भगवान ने उसका मर्दन करते हुए जब पानी से निकले तो उसके फन पर नाच रहे थे। यह अद्भुत नजारा देखकर पूरे गोकुलवासी प्रसन्नचित थे। मां यशोदा तो अनहोनी से चिंतित थीं, लेकिन कन्हैया को सकुशल देखकर कहा कि अब अभी यहां खेलने नहीं आने दूंगी। कथा को बताते हुए संत जी ने कहा कन्हैया ने ऐसे ही गोकुलवासियों की रक्षा के लिए एक बार गोवर्धन पर्वत ही उठा लिया। कृष्ण की बाल लीलाओं का सुनकर उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा के दौरान बब्लू सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह, सन्तोष सिंह, विजय तिवारी, अटल तिवारी, अखिलेश, रविंद्र सिंह, राजन व लालजी समेत बड़ी संख्या में लोग लोग मौजूद रहे।