बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा करने की जरूरत
बलरामपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के बूथ स्तर तक संगठन को
बलरामपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती से खड़ा करने की जरूरत है। जब प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता होंगे और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता परिचित रहेगी तो इसका लाभ पार्टी उम्मीदवारों को मिलेगा। इसलिए अभी से इस दिशा में कार्य करने में जीजान से जुट जाएं। कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। बूथ स्तर तक संगठन तैयार करने के लिए कैलाश नाथ शुक्ल, चंद्रप्रकाश सिंह, जनमेजय सिंह, प्रदीप मिश्र, राजेश्वर प्रसाद मिश्र को तुलसीपुर विधान सभा,अनूप चंद्र गुप्त, राम प्रताप वर्मा, रामदयाल यादव को उतरौला, अंगद सरन, जगदंबा सोनकर, जसवंत लाल सोनकर, कृष्ण कुमार, हरीलाल को सदर विधानसभा, विनय प्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र ओझा को गैंसड़ी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक का संचालन अजय सिंह पिंकू ने किया। इस अवसर पर कुसुम चौहान, परमजीत सिंह, मोतीलाल, विष्णु देव गुप्त ने कहा कि सपा शासन कुशासन एवं अराजकता का पर्याय है। बैठक में रामकरन मिश्र, बृजेंद्र तिवारी, आशीष श्रीवास्तव राम प्रसाद सिंह, सौरभ रत्न, वरुण सिंह, विजय गुप्त व हरिश्चंद्र गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।