Move to Jagran APP

पॉलीथीन का प्रयोग करने से बच रहे लोग

बलरामपुर : पॉलीथीन का प्रयोग प्रतिबंधित होने के साथ ही लोगों ने इसपर अमल करना शुरू कर दिया है। दुकान

By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 11:58 PM (IST)
पॉलीथीन का प्रयोग करने से बच रहे लोग

बलरामपुर : पॉलीथीन का प्रयोग प्रतिबंधित होने के साथ ही लोगों ने इसपर अमल करना शुरू कर दिया है। दुकानदार पॉलीथीन की जगह कॉटन के बने थैले का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी रोकथाम के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही लापरवाही इस पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने को प्रभावी नहीं बनने दे रही है। जिसके चलते लोगों में नाराजगी है।

loksabha election banner

पॉलीथीन पर रोक लगाए जाने के बाद लोगों ने इस निर्देश को मानना शुरू कर दिया है। इसी का परिणाम है कि बाजार में अधिकांश दुकानों पर पॉलीथीन की जगह कॉटन के बने थैले व कागज के बने लिफाफे का प्रयोग होता दिख रहा है। नगरवासी भी जागरुकता दिखाते हुए पॉलीथीन का प्रयोग करने से बचते दिख रहे हैं। बाजार निकलते समय लोग झोला लेकर निकलना पसंद कर रहे हैं। लोगों द्वारा जागरुकता दिखाए जाने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी इसके प्रति बिलकुल भी सजग नहीं हुए है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में अबतक कोई अभियान भी नहीं चलाया गया है। प्रशासन के इस सुस्त रवैये का लाभ उठाते हुए कुछ दुकान इसका फायदा उठाते हुए चोरी छुपे पॉलीथीन का प्रयोग कर रहे हैं। जिसके चलते लोगों की जागरुकता के बाद भी इस पर पूर्णत: प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। इसी को लेकर स्थानीय लोगों रोष बढ़ता ही जा रहा है।

-पूरी तरह प्रतिबंध के लिए हो प्रभावी कार्रवाई

नगर के रजत मोदी ने बताया कि जिला प्रशासन को इसके प्रति सजग होना चाहिए। बिना प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाएगी तबतक पॉलीथीन पर पूरी तरह से रोक लगा पाना संभव नहीं है। श्याम जायसवाल ने बताया कि प्रतिबंध लगने के इतने दिनों बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किया जाना इस बात को साफ दर्शाता है कि आला अधिकारी इसके प्रति कितने जिम्मेदार हैं। जब तक अधिकारी अपनी इस कार्यशैली में बदलाव नहीं लाएंगे। तबतक बाजार से पॉलीथीन के समाप्त होने की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। संजय गुप्त का मानना है कि वातावरण को बचाने के लिए पॉलीथीन का प्रयोग पूरी तरह से बंद कर देना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है। लोगों को इसके प्रति गंभीर होना चाहिए और पॉलीथीन के प्रयोग से बचना चाहिए। राजकुमार ने बताया कि पॉलीथीन लोगों की जरुरत बन चुकी है। इस बाजार से पूरी तरह समाप्त कर पानी आसान नहीं है। पॉलीथीन पर रोक लगते ही बाजार में कॉटन के थैले व कागज के बने लिफाफों की मांग अचानक तेज हो गई है। लोगों की जागरुकता से इसे धीरे-धीरे ही बंद किया जा सकता है। बाजार में पॉलीथीन का प्रयोग समाप्त किए जाने के लिए अभियान चलाए जाने की तैयारी की जा रही है। अभियान चलाकर पॉलीथीन का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

- शिवपूजन

अपर जिलाधिकारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.