प्रदूषण नियंत्रण का मॉडल अव्वल, स्मार्ट सिटी को दूसरा स्थान
बलरामपुर : नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में बुधवार को पांचवीं विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किय
बलरामपुर : नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में बुधवार को पांचवीं विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बनाया गया एमपीपी इंटर कॉलेज के छात्र सत्येंद्र गुप्ता का मॉडल निर्णायक मंडल को अधिक आकर्षक और जागरूकता का संदेश देता लगा। इसलिए इस मॉडल को पहला स्थान दिया गया। साथ ही एमपीपी के छात्र करन श्रीवास्तव व डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र सूरज मिश्र ने स्मार्ट सिटी पर आधारित मॉडल बनाए। इसमें स्मार्ट सिटी की जरूरतों व लोगों की इसके प्रति उत्सुकता को केंद्रित किया गया। निर्णायक मंडल ने दोनों मॉडलों का पसंद किया और उन्हें संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान के लिए चयनित किया। बीएवी की छात्रा प्रिया श्रीवास्तव के मॉडल को तीसरा स्थान मिला है।
प्रदर्शनी के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा व सहसंयोजक प्रधानाचार्य कैप्टन जीपी तिवारी के निर्देशन में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में जिले के अधिकांश स्कूलों को आमंत्रित किया गया था। बुधवार को सुबह नौ बजे से ही प्रतिभागी अपने द्वारा बना गए प्रोजक्ट के साथ प्रतिभाग किए। अपराह्न 12 बजे डीआइओएस के साथ प्रदर्शनी में पहुंचे निर्णायक मंडल के सदस्य डॉयट प्राचार्य हृदय नरायण त्रिपाठी, एमएलके महाविद्यालय के प्रवक्ता जेपी पांडेय व राजकीय इंटर कॉलेज गैंसड़ी के प्रधानाचार्य महेंद्र चौधरी ने बच्चों के मॉडल का निरीक्षण किया। प्रतिभागियों से उनके मॉडल से संबधित प्रश्न भी पूछे। निर्णायकों ने प्रदर्शनी की सभी 15 प्रतिभागियों के मॉडल का अवलोकन किया। इसके उपरांत प्रदर्शनी के परिणामों की घोषणा की गई। डीआइओएस ने बताया कि भारत सरकार द्वारा विज्ञान में रूचि रखने वाले छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को मॉडल बनाने के लिए पांच-पांच हजार रूपये दिए गए हैं। बताय कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाग मंडल स्तर पर जिले की ओर से प्रतिभाग करेंगे। मंडल पर उनका चयन होने पर वही विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर भी अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में डॉयट प्रवक्ता रेहाना जवी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ल, रमेश कुमार द्विवेदी, सुरेश कुमार यादव, सहित कई स्कूलों के शिक्षक व विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।