Move to Jagran APP

'बुद्ध के उपदेश सभी धर्म व संप्रदायों के लिए'

बलरामपुर : जिले में तथागत भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया

By Edited By: Published: Mon, 04 May 2015 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 10:18 PM (IST)
'बुद्ध के उपदेश सभी धर्म व संप्रदायों के लिए'

बलरामपुर :

loksabha election banner

जिले में तथागत भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया। बुद्ध के उपदेश से सभी धर्म और संप्रदाय के लोग जुड़ें। बुद्ध के संदेश ही बौद्ध धर्म बन गए।

यह बातें बुद्धा पार्क में आयोजित जयंती कार्यक्रम में पूर्व अपर जिलाधिकारी केशवदास ने कही। कहा कि बुद्ध ने सबसे गूढ़ सच को इतनी सफलता से पेश किया कि हर धर्म और संप्रदाय के लोग जुड़ते गए। कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि तथागत बुद्ध मानवता के अग्रदूत थे जिन्होंने करुणा, मैत्री, समता, स्वतंत्रता एवं बंधुता का मार्ग दिखाया। बुद्ध का धर्म विश्लेषण का धर्म है। बुद्ध को धर्म बुद्धि का धर्म कहा गया है। समाजसेवी आजाद सिंह ने कहा कि महात्मा बुद्ध द्वारा हजारों वर्ष पूर्व दिए गए उपदेश समाज के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। चंद्रशेखर पासवान ने कहाकि बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण तीनों एक ही दिन वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था। रामदास कुलराज ने कहा कि बौद्ध धर्म सेवा धर्म है। जो जाति - पाति व ऊंच - नीच की भावना से परे हटकर महात्मा बुद्ध ने धर्म की शिक्षा चार आर्य सत्यों के माध्यम से दी। जयंती का शुभारंभ बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित पर दीपदान करके किया गया। तत्पश्चात बौद्ध धम्य विषयक गोष्ठी हुई। गोष्ठी में उपरोक्त के अलावा अलखराम गौतम, रमेश चंद्रा, बनारसी ाल, शिव नंदन, सुरेश गौतम, मनीष सोनकर, विमला सोनकर, दर्शन प्रसाद, बेचन प्रसाद पासवान, राजितराम, सुक्खाराम, लाल कुंवर, रामजी, कौशल किशोर, उदयभान वर्मा, काशीराम पासवान, रक्षाराम मौर्य, नरेश गौतम, कंचन कुलदीप, मदनलाल, आदित्य, रामकुमार आर्य आदि अपने विचार व्यक्त किए।

सादुल्लाहनगर संवादसूत्र के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर घासीपोखरा, मद्यौघाट, सहजौरा आदि गांवों में बुद्ध प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सियाराम सरोज, रामकरन गौतम, केपी शुक्ल, मुकेश कुमार, केशव प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

गैंसड़ी संवादसूत्र के अनुसार

बौद्ध बिहार अंबेडकर स्मारक गैंसड़ी पर स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर संस्था अध्यक्षा किरन बौद्ध ने माल्यार्पण किया। पूर्णिमा पर्व पर पूजन कार्यक्रम पश्चात भंडारे का आयोजन में क्षेत्र से आए सैकड़ों बौद्ध अनुयायी व गणमान्य लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दिलीप बौद्ध, सोमई प्रसाद बघेल,मुस्कान बौद्ध, विनोद कुमार, विनीत, उमेश मिश्र सहित सैकड़ों लोगों ने बुद्ध पूर्णिमा के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.