Move to Jagran APP

सपने दिखाने वाली सरकारें कर रहीं जनता का शोषण : डॉ. उमर

बलरामपुर : सपना दिखाकर दिल्ली की कुर्सी पर बैठी मोदी सरकार किसानों व आम जन का शोषण कर रही है। केंद्र

By Edited By: Published: Mon, 27 Apr 2015 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2015 10:22 PM (IST)
सपने दिखाने वाली सरकारें कर रहीं जनता का शोषण : डॉ. उमर

बलरामपुर : सपना दिखाकर दिल्ली की कुर्सी पर बैठी मोदी सरकार किसानों व आम जन का शोषण कर रही है। केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारें जन विरोधी हैं। इनकी नीतियों के खिलाफ बसपा ने मोर्चा खोल दिया है।

loksabha election banner

यह बातें तहसील गेट के निकट आयोजित बसपा के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में उतरौला विधानसभा प्रभारी, पूर्व विधायक मोहम्मद उमर ने कही। कहा कि केंद्र सरकार कानून में संशोधन कर अपनी मनमानी कर रही है। किसानों के शोषण के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लाया गया है। अब केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों में भी कुछ संशोधन करना चाहती है। जिसे बसपा होने नहीं देगी। किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए देशव्यापी आंदोलन किए जा रहे हैं। जिस दिन अल्पसंख्यकों के अधिकारों से कटौती का कोई प्रस्ताव किया गया। उस दिन बसपा के लोग सड़कों पर उतर आएंगे। कहाकि केंद्र में भाजपा और प्रदेश में सपा सरकार से सभी त्रस्त हो गए हैं। प्रदेश की जनता ने बपा को विकल्प के रूप में चुन लिया है। सपा के गुंडाराज से छुटकारा बसपा ही दिलाएगी। यह सोच आम जनता की है। इसलिए उसने बसपा को विकल्प के रूप में लगभग चुन लिया है। मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर रामनाथ भारती ने कहा कि बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने दलितों, किसानों, मजलूमों की लड़ाई हमेशा लड़ी है। केंद्र की किसान व प्रदेश की जन विरोधी सरकार के खिलाफ बसपा ने संघर्ष का एलान कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव बसपा की नीतियों को बताएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलता से लोगों को अवगत कराएं। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को मंडल कोआर्डिनेटर रामअचल गौतम, राजाराम गौतम, जिलाध्यक्ष हरीराम बौद्ध, शत्रोहन प्रसाद वर्मा, परशुराम बौद्ध, डॉ. जावेद आलम, साहबदीन चौहान, तुलसीपुर विधानसभा प्रभारी केके सचान, गैंसड़ी प्रभारी पूर्व विधायक अलाउद्दीन खां, बलरामपुर प्रभारी राम सागर अकेला, ब्लॉक प्रमुख भोला जायसवाल, मनोज कुमार गौतम, सूरश्याम बौद्ध, जयसराम भारती, जानकी प्रसाद, अमेरिका प्रसाद बौद्ध, अजीत कुमार श्रीवास्तव, काशीराम पासवान आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.