हत्याकर फेंका गया अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव
बलरामपुर :अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। अतिव्यस्त बलरामपुर
बलरामपुर :अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। अतिव्यस्त बलरामपुर राजमार्ग पर अक्सी बड़हरा गांव के पास सड़क के बगल हत्या कर फेंकी गई लाश की शिनाख्त न होने के चलते पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी थी।
मृतका की आयु लगभग 40 वर्ष आंकी जा रही है। मजबूत दोहरे जिस्म की महिला के शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार के निशान थे। मृतका के शरीर पर स्टोल शाल (सूती बड़ा दुपट्टा) लपेटा गया था और अधोवस्त्र (सलवार) खुला हुआ था। शरीर के ऊपरी हिस्से में नाम मात्र का कपड़ा था। शव को देखते हुए दुराचार की आशंका जताई जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक बब्बन यादव, सीओ कृष्ण कुमार तथा तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।