Move to Jagran APP

दुष्कर्म करने वाला वहशी युवक गिरफ्तार

बलरामपुर : आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वहशी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरो

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 11:02 PM (IST)
दुष्कर्म करने वाला वहशी युवक गिरफ्तार

बलरामपुर : आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले वहशी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

loksabha election banner

सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के विशुनपुर खरहना गांव निवासी राजाराम जायसवाल के घर शुक्रवार शाम को पठानपुरवा, भुजैनीकला थाना धानेपुर जिला गोंडा से बारात आई थी। द्वारपूजा व अन्य रश्मों के बाद बरात में पर्दा वाला वीडियो चलाया गया। फिल्म देखने के लिए घराती व बराती भी जमे थे। इनमें से बारात आया एक युवक बदनीयत होकर पहले एक किशोरी को पकड़कर गेंहू के खेत में ले गया। बताया जा रहा है वहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। किशोरी से मारपीट भी की, लेकिन मौका पाकर किशोरी उसके चंगुल से भागकर अपने घर आ गई। चूंकि फिल्म चलने से शोर अधिक था इसलिए उसकी हरकतों का पता भी वहां मौजूद लोगों को नहीं चल सका। इसके बाद वह एक आठ वर्षीय बालिका को ले गया और गेंहू के खेत में उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। खून से लथपथ बालिका जब घर पहुंची तो लोगों को माजरा समझ में आया। पूछताछ में उसने आप बीती बताई। इसके बाद नाराज ग्रामीण एकजुट हो गए और घेराबंदी शुरू की। इसके बाद शादी की वीडियो रिकार्डिग देखकर भुक्तभोगी बालिका ने आरोपी की शिनाख्त की। आरोपी कपिलदेव उर्फ बब्लू पुत्र राम शब्द बाबागंज, धानेपुर जिला गोंडा का निवासी है। वह बरात में भी आया था और फरार भी था। भुक्तभोगी बालिका के पिता की तहरीर पर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज किया गया है। दो संप्रदाय विशेष से मामला जुड़ा होने से गांव में घटना को लेकर तनाव भी था। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल लगा दी गई थी। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर ने युवक के रेहरा बाजार की तरफ आने की सूचना थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर को दी। थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि आरोपी युवक को रेहरा बाजार के बाबागंज मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.