..जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी
बलरामपुर : शहर से लेकर गांव तक गणतंत्र दिवस की धूम रही। बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रमों के माध्यम से
बलरामपुर : शहर से लेकर गांव तक गणतंत्र दिवस की धूम रही। बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रमों के माध्यम से देश के अमर शहीदों को याद किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन, जिला जज कृष्ण सिंह ने न्यायालय भवन पर तिरंगा फहराया। सूबे ने जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए आजादी के सूरवीरों की गौरवगाथा भी सुनाई। साथ ही पाक को अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी भी दी। विकास कार्यो की झांकी भी निकाली गई।
गणतंत्र दिवस की धूम स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई। जिला क्रीड़ाधिकारी के नेतृत्व में बालकों की साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में मोहम्मद रिजवान प्रथम, आशीष सोन द्वितीय व विनोद कुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को एसडीएम सदर इंद्रभूषण ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट भवन पर प्रभारी जिलाधिकारी केशवदास ने तिरंगा फहराया। डीएम ने ध्वजारोहण के पश्चात सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया। कहा कि देश का संविधान विश्व में सर्वोत्कृष्ठ है। जिसका संपूर्ण विश्व लोहा मानता है। सभी का कर्तव्य है कि धर्मवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाषावाद से दूर रहकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। महिला सशक्तिकरण को सही रूप से समाज में स्थापित करने की पुरजोर अपील की। इसके बाद विकास भवन से विकास कार्यो की झांकी विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण करते हुए एमपीपी इंटर कॉलेज से समाप्त हुई। शाम को नगर के एमएलके कॉलेज में गंगा-जमुनी कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। नगरपालिका परिसर में चेयरमैन इशरत जमाल ने ध्वजारोजण किया। तत्पश्चात गांधी के चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। सभाध्यक्ष पद्मश्री बेकल उत्साही का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सत्यनरायन लाल यादव, सरदार इंदर पाल सिंह छाबड़ा व राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी राशी शुक्ला को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला महासचिव फतेह मुहम्मद, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद सगीर, मोहम्मद दिलशाद, जगदीश प्रसाद, माबूद अहमद, श्रद्धानंद सिंह, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।