हे हंस वाहिनी ज्ञान दायिनी मां..
बलरामपुर : मां सरस्वती की आराधना कर छात्रों ने बल, बुद्धि व विद्या का आर्शीवाद मांगा। स्कूलों में सर
बलरामपुर : मां सरस्वती की आराधना कर छात्रों ने बल, बुद्धि व विद्या का आर्शीवाद मांगा। स्कूलों में सरस्वती पूजन कर वसंत उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया।
नगर के महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। पूजन पंकज पांडेय के मंत्रोच्चार के साथ हुआ। डॉ. प्रमिला तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व तिलक लगाकर पूजन की। इसके बाद हवन पूजन व महाआरती के साथ सभी छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की आराधना कर आर्शीवाद मांगा। पूजन कार्यक्रम में डॉ. एपी वर्मा, डॉ. प्रकाश चंद्र गिरि, डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. विमल वर्मा, नागेंद्र सिंह, डॉ. केके सिंह आदि ने भाग लिया।
सिटी मांटेसरी स्कूल इंटर कॉलेज में सरस्वती पूजन किया गया। प्रधानाचार्य केपी यादव सहित अन्य शिक्षकों व छात्रों ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर आर्शीवाद मांगा। हवन पूजन भी किया गया। मिष्ठान वितरित कर वसंत उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिपाल गुप्त, धर्मेद्र श्रीवास्तव, ऊषा, किरन, मधु सिंह आदि लोगों ने भाग लिया। महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद आदर्श स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय में प्राचार्य हरिशरन त्रिपाठी देवमित्र त्रिपाठी, सुरेश कुमार पांडेय आदि लोगों ने मां सरस्वती की आराधना की। सरस्वती शिशु मंदिर रमनापार्क में विद्यालय के संरक्षक शंभूनाथ गुप्त, आजाद सिंह, डॉ. कौशल्या गुप्त, पुरोहित शैलजा सुमन त्रिपाठी की उपस्थिति में ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा कर वसंत उत्सव मनाया गया। धर्मरक्षा की बलिवेदी पर वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस का स्मरण कर उन्हें श्रद्धाजंलि भी दी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। पाठ के समापन के पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर पूजन किया गया। अध्यक्ष आजाद सिंह ने कहा कि यह दिन बड़ा ही पवित्र है। एलमाइटी पब्लिक स्कूल के रोहित श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य सुमन ने हवन पूजन कर सरस्वती का पूजा अर्चना किया। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर भगवतीगंज में पूजन व झांकी सजाकर वसंत उत्सव मनाया गया। सुंदर कांड पाठ व वंदना एवं हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम में विजय लक्ष्मीगौड़, ऊषा अग्रवाल, प्रधानाचार्य, रवींद्र नाथ तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कृष्णकांत शुक्ल, जानकी शरण मिश्र, राम उजागर तिवारी, आदि उपस्थित थे।
तुलसीपुर संवादसूत्र के अनुसार प्रसिद्ध देवीपाटन मंदिर पर बसंत पंचमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन किए। यहां पवित्र सूर्य कुंड में स्नान भी किया। मनौती के अनुरूप बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
गैंसड़ी संवादसूत्र के अनुसार
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में वीणापाणिनी मां सरस्वती का पूजन अर्चन एवं हवन विधि विधानपूर्वक किया गया। क्षेत्र के मझौली कन्या इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांस्कृति कार्यक्रम का शुभारंभ किया।