Move to Jagran APP

लौहपुरुष की जयंती पर एकता के लिए दौड़े लोग

बलरामपुर : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती की धूम पूरे जिले में दिखी। भाजपाइयों ने रन फार यू

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 11:54 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 11:54 PM (IST)
लौहपुरुष की जयंती पर एकता के लिए दौड़े लोग

बलरामपुर : लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती की धूम पूरे जिले में दिखी। भाजपाइयों ने रन फार यूनिटी का आयोजन किया। एकता दौड़ में शहर से लेकर गांव तक के आयोजनों में लोग दौड़े। सपा व कांग्रेस ने गोष्ठी करके सरदार पटेल को सच्चा देश भक्त बताते हुए उनको याद किया। विकास भवन में अफसरों ने भी सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यो को याद किया।

loksabha election banner

भाजपा के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर नगर में रन फार यूनिटी का आयोजन किया। पार्टी के तुलसीपार्क कार्यालय से जिला प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, कैलाश नाथ शुक्ल, अजय सिंह, राजबहादुर यादव, जगदंबा प्रसाद सोनकर, स्वर्णलता, अजय कृष्ण पांडेय आदि की अगुवाई में भाजपाइयों ने एकता की दौड़ लगाई। एकता की दौड़ नगर के प्रमुख मार्गो पर भाजपाइयों ने लगाई। कार्यक्रम में वरुण सिंह, सौरभ, अशोक कुमार गुप्त, संजय शर्मा, विजय कुमार श्रीवास्तव, विजय गुप्त, घनश्याम साहू, रामपियारे, सविता सिंह, झूमा सिंह आदि लोगों ने भाग लिया। विकास भवन सभागार में नेहरु युवा मंडल द्वारा आयोजित गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल को हमेशा एकता के लिए याद किया जाता है। देश के छोटे-छोटे रियासतों का विलय कराकर राष्ट्र का निर्माण किया। इसीलिए उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है। गोष्ठी से पूर्व काशीराम आवास विशुनापुर के कुष्ठ रोगियों को लंच पैकेट वितरित किया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष किरन वर्मा, जिला विकास अधिकारी शिव कुमार सिंह, डीएसटीओ राकेश कुमार सिंह, बीके श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सूबे के जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल सच्चे देश भक्त हैं। कहा कि इनके साथ भले ही राजनैतिक अन्याय किया गया हो लेकिन उन्होंने देश भक्ति एवं देश की एकता को सर्वोपरि रखा। विशिष्ट अतिथि नेपाल के सांसद, सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरसिंह चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन आदर्श है। जिनके कार्यो को याद करके देश की एकता और अखंडता को ओर मजबूत किया जा सकता है। मौके पर जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, पूर्व प्रमुख विजय यादव, शफीक अहमद, सुरेंद्र चौधरी, राकेश यादव, आरके गुप्त, इकबाल जावेद, विनय कुमार, मोहम्मद आलम, रामगोपाल वर्मा, काजीनुरुल हुदा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह की अगुवाई में पार्टी के शिविर कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष खालिद बिन अफजल ने किया। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान देश कभी भूल नहीं सकता है। कार्यक्रम को डॉ. पंकज गुप्त, दीपांकर सिंह, गजेंद्र पांडेय, शिवलाल, रामकुमार गुप्त, धीरज, विनय आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

एमएलके महाविद्यालय परिसर में लौहपुरुष की जयंती पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह एकता का संकल्प दिलाया। इस मौके पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकों के साथ छात्रों ने दौड़ लगाई। नौंवी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा वाहिनी मुख्यालय व सीमा चौकियों पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। वाहिनी मुख्यालय में जवानों द्वारा परेड की गई। सेनानायक मूर्ति सिंह ने सभी जवानों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। बार्डर पर स्थित कोयलाबास में जवानों के साथ बच्चों ने एकता दौड़ में भाग लिया। वहीं 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल तुलसीपुर में लौहपुरुष के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले छात्र-छात्राओं एवं जवानों ने तुलसीपुर नगर में प्रभात फेरी निकाली। इसके उपरांत सेनानायक डीबी सोनार ने सलामी ली। मौके पर उपसेनानायक जर्नादन मिश्र सहित बच्चे व शिक्षकगण मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.