Move to Jagran APP

माध्यमिक स्कूलों की मंडलीय प्रतियोगिता में गोंडा अव्वल

बलरामपुर : माध्यमिक स्कूलों की 13वीं मंडलीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में 413 अंक प्राप्त कर गोंड

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 11:51 PM (IST)
माध्यमिक स्कूलों की मंडलीय प्रतियोगिता में गोंडा अव्वल

बलरामपुर : माध्यमिक स्कूलों की 13वीं मंडलीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समारोह में 413 अंक प्राप्त कर गोंडा जनपद ओवरऑल पहले स्थान पर रहा। जबकि 378 अंकों के साथ बलरामपुर दूसरे नंबर पर रहा। इसी क्रम में श्रावस्ती 211 अंक के साथ तीसरे व 179 अंक पाकर बहराइच के खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहे। समारोह के अंतिम दिन मुख्य अतिथि सूबे के जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव व विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप निदेशक उदयराज यादव ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को आगे बढ़ने व पीछे रहने वालों को सबक लेते हुए नए सिरे से प्रयास करने की जरूरत है। पूरे मनोयोग से किया गया परिश्रम कभी असफल नहीं होता है।

loksabha election banner

प्रतियोगिता के के समापन समारोह में आयोजन में मुख्य आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, सह संयोजक एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जेपी तिवारी, जिला क्रीड़ा सचिव सुहेल खान, उमा शंकर सिंह सहित कई इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य खेल प्रशिक्षक व निर्णायक मंडल के सदस्य व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी :

सब जूनियर बालक वर्ग :

प्रतियोगिता - स्तर - प्रथम - विद्यालय का नाम - जनपद

दौड़ (100 मीटर) - रत्‍‌नेश महतो - जेम्स हार्वी इंटर कॉलेज - गोंडा

दौड़ (200 मीटर) - दिनेश राना - जेम्स हार्वी इंटर कॉलेज - गोंडा

दौड़ (400 मीटर) - पुजेश महतो -जेम्स हार्वी इंटर कॉलेज - गोंडा

दौड़ (600 मीटर) - दिपन महतो -जेम्स हार्वी इंटर कॉलेज - गोंडा

लंबीकूद - अशफाक - श्रीमती राजकुमारी इंटर कॉलेज - बहराइच

ऊंची कूद - प्रमोद मुरमू - जेम्स हार्वी इंटर कॉलेज - गोंडा

चक्का फेंक - शिवम राय - कृषक समाल उच्च माध्यमिक विद्यालय - गोंडा

गोला फेंक - अजय तिवारी - जगतजीत इंटर कॉलेज -श्रावस्ती

जूनियर बालक वर्ग :

दौड़ (100 मीटर) - प्रवीन मोहन भारद्वाज - नवयुग इंटर कॉलेज - बहराइच

दौड़ (200 मीटर) - ऋषभ शुक्ल - जगतजीत इंटर कॉलेज - श्रावस्ती

दौड़ (400 मीटर) - किशोर किस्कू - गोंडा

दौड़ (800 मीटर) - मनीष कुमार - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - गोंडा

दौड़ (1500 मीटर) - मनीष कुमार - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - गोंडा

दौड़ (3000 मीटर) - कमलेश श्रीवास्तव - बुद्धा इंटर कॉलेज - श्रावस्ती

लंबी कूद - सुभाष नाथ - भारतीय विद्या इंटर कॉलेज - बलरामपुर

ऊंची कूद - विनय कुमार वर्मा - एपी इंटर कॉलेज -गोंडा

चक्का फेंक - कमर सिद्दीकी - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - गोंडा

भाला फेंक - जय सिंह - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - गोंडा

गोला फेंक - कमर सिद्दीकी - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - गोंडा

स्टेप जंप - हरिकृष्ण अवस्थी - नेहरु स्मारक इंटर कॉलेज श्रावस्ती

हैमर फेंक - जय सिंह - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय - गोंडा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.