कलेक्ट्रेट बार संघ चुनाव में 21 ने किया नामांकन
बलरामपुर : कलेक्ट्रेट बार संघ चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन तक विभिन्न पदों पर कुल 21 उम्मीदवारों न
बलरामपुर : कलेक्ट्रेट बार संघ चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन तक विभिन्न पदों पर कुल 21 उम्मीदवारों ने अपनी नामजदगी का पर्चा भरा है। इसमें से कार्यकारिणी के नौ पदों के सापेक्ष एक-एक नामांकन होने से सभी सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है। बुधवार को जांच के बाद नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं।
निर्वाचन अधिकार सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी राशिद रफीम, संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद पर रामजन्म पांडेय, यूपी सिंह, रामगोपाल पांडेय व समीउल्ला सिद्दीकी ने नामांकन दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गिरीश चंद्र शुक्ल, संयुक्त मंत्री के लिए कीर्तिप्रकाश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव तथा आडीटर पद पर केजी गुप्त ने पर्चा दाखिल किया है। महामंत्री पद पर सनातन देव त्रिपाठी, पृथीराज सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह तथा सोमवार को ही इसी पद पर प्रियदर्शन मयंक ने नामांकन किया है।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए जर्नादन प्रसाद दूबे, असलम खां, रामफेरन ओझा, हामिद शाह, अश्रि्वनी कुमार त्रिवेदी, विनोद सोनकर, उमाकांत तिवारी, भानू प्रताप श्रीवास्तव तथा रमन सिंह ने नामांकन किया है। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ तिवारी ने भी पर्चा दाखिल किया है। जांच व वापसी के बाद यदि सभी पर्चे वैध पाए जाते है तो अध्यक्ष व महामंत्री पद पर चुनावी दंगल होना तय है। मतदान 18 अक्टूबर को होगा।