Move to Jagran APP

एक कार्यकर्ता दस महिलाओं को बनाएं सदस्य

By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 11:52 PM (IST)
एक कार्यकर्ता दस महिलाओं को बनाएं सदस्य

बलरामपुर : एक महिला कम से कम दस सक्रिय महिला को भाजपा का सदस्य बनाएं। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए महिला मोर्चा के पदाधिकारी घर-घर संपर्क करेगी। पहले दिन सौ महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली है।

loksabha election banner

यह बातें भाजपा की क्षेत्रीय महामंत्री सुनीता राय ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कही। विशेष सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य लेकर पदाधिकारी कार्य करें। महिला मोर्चा की सदस्यों ने तुलसीपार्क में घर-घर जाकर गहन सदस्यता अभियान चलाया। बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्वर्णलता श्रीवास्तव ने कहा कि एक-एक पदाधिकारी कम से कम दस महिलाओं को पार्टी से जोड़े। महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। विशेष सदस्यता अभियान में घर-घर संपर्क कर सदस्य बनाया जाएगा। बैठक में जिला मंत्री बृजेंद्र तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण सिंह, पूर्व अध्यक्ष सविता सिंह, जिला महामंत्री सविता सिंह, झूमा सिंह, कमलेश गुप्त आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.