चक मार्ग पर लगे सागौन के पेड़ काटने का आरोप
बलरामपुर : राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर कथित चक रोड में लगे सागौन के पेड़ों को काटा जा रहा है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान मद्यौघाट महमूद आलम ने वन क्षेत्राधिकारी सादुल्लाहनगर को देने के बाद भी वृक्षों की अवैध कटान जारी है।
ग्राम प्रधान का आरोप है कि विगत माह 26 जुलाई को ग्राम पिपरी निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व कर्मियों की टीम के साथ मिलीभगत करके चकरोड की पैमाइश मनमानी ढंग से करवा डाली। इसकी सूचना तक ग्राम प्रधान को नहीं दी गई। चकरोड के किनारे लगे सागौन पुराने कीमती वृक्षों को योजनाबद्ध ढंग से अलग भूखंड में दर्ज करा लिया गया। बाद में इसी पैमाइश के आधार पर कटान की परमिट जारी कर दिया गया। उक्त पेड़ों की कटान की जा रही है। रेंजर सादुल्लाहनगर से पेड़ों की कटान पुन: पैमाइश तक रोकवाने पर भी कटान नहीं रोकी जा रही है। ग्राम प्रधान ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुन: पैमाइश की मांग की है। विवादित भूमि पर हो रही वृक्षों की कटान से संबधित डिप्टी रेंजर इलियास खां ने बताया कि लेखपालों की पैमाइश व खसरा खतौनी में दर्ज वृक्षों के आधार पर ही कटान परमिट जारी की गई है।