हज यात्रियों को माला पहनाकर किया गया स्वागत
बलरामपुर : जिले से हज यात्रा पर जा रहे यात्रियों के स्वागत के लिए पूर्व चेयरमैन स्व.जावेद हसन के आवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हज पर जा रहे यात्रियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही इस अवसर पर रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के प्रतिनिधि इकबाल जावेद व समर जावेद ने यात्रियों को माला महना कर उनका स्वागत किया। समर ने कहा कि हज यात्रियों के सम्मान की प्रक्रिया पूर्व चेयरमैन व हमारे अब्बू मरहूम जावेद हसन द्वारा शुरू की गई थी। हम आगे भी इस प्रक्रिया को जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हज की यात्रा पर जिले से कुल 174 लोग जा रहे हैं जिसमें से नगर क्षेत्र के 14 यात्री शामिल हैं इन लोगों में पांच महिलाएं भी हैं। इस दौरान हज यात्री रसूल, मोहम्मद सफी, मोहम्मद समीम, डॉ. तव्वाब अंसारी, डॉ. हामिद व रसीद सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ. हसीन, सगीर अहमद, वकील अहमद, मुजीब खान, फतेह मोहम्मद, काजी नूरूलहुदा, रामगोपाल वर्मा, मोहम्मद आलम, अच्छे मियां सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।