Move to Jagran APP

विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 11:35 PM (IST)
विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान

बलरामपुर : भाजपा युवा, महिला, अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को जोड़ने का अभियान चला रही है। इसके लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया है। कार्यकर्ता समय से सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करें।

loksabha election banner

यह बातें जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने तुलसीपार्क स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित देहात मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं से कही। कहाकि विशेष सदस्यता अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ना है जिससे पार्टी को और मजबूर किया जा सके। जिला महामंत्री, विधानसभा प्रभारी अजय सिंह पिंकू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन लोगों ने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। उनको विशेष रूप से इस अभियान में सदस्य बनाना है। जिससे पार्टी से नए लोगों को जोड़ा जा सके। बैठक में सदस्यता बही का वितरण किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष हरिचंद्र गोयल, जिला मंत्री बृजेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वर्णलता श्रीवास्तव, हीरालाल मौर्य, नगर अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण सिंह, सौरभ रत्‍‌न, विश्वनाथ शुक्ल, राजनरायण दूबे, घनश्याम साहू, विजय कुमार वर्मा, पवन शुक्ल, शांति प्रसाद शुक्ल आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.