Move to Jagran APP

छोटी शिवरात्रि पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 11:45 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 11:45 PM (IST)
छोटी शिवरात्रि पर जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

बलरामपुर : शुक्रवार को छोटी शिवरात्रि पर जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ तो कांवरियों का जत्था अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।

loksabha election banner

नगर के झारखंडी स्थित महादेव मंदिर में अहले सुबह से भी भक्तों की भीड़ लगी थी। यहां लोगों ने आस्था के अनुरूप भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और मनौती मांगी। इसी तरह भगवतीगंज स्थित शिव मंदिर व बिजलीपुर स्थित भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। राजापुर भरिया जंगल स्थित श्रीकल्पेश्वर नाथ मंदिर पर शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पुजारी दिलीप बाबा के नेतृत्व में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा की। तुलसीपुर के जोड़ग्गा स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों ने परंपरा के अनुरूप जलाभिषेक किया और मनोकामना की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना किया। पचपेड़वा क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवगढ़ शिव मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसी तरह उतरौला के दु:खहरण नाथ मंदिर में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की भीड़ शाम तक बनी रही। यहां मान्यता के अनुरूप लोगों ने भगवान शिव की आराधना किया।

--------

-नमाज के पहले पुलिस ने रवाना किया जत्था

सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के अहरौला शिवमंदिर से अयोध्या जा रहे कांवरियों के जत्थे को विवाद से बचने के लिए पुलिस ने अलविदा की नमाज के पहले रवाना किया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अखिलानंद उपाध्याय ने कांवरियों से वार्ता के दौरान कहा कि नमाज के पहले या बाद में उनका जत्था रवाना हो तो बेहतर रहेगा। इस पर कावंरिए मान गए और नमाज के पहले ही अयोध्या के लिए रवाना हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.