सांसद व विधायक ने सूर्यदेव के पिता को बंधाया ढांढ़स
नगरा (बलिया) : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गत शनिवार की देर रात हुई भूस्खलन की घटना
नगरा (बलिया) : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गत शनिवार की देर रात हुई भूस्खलन की घटना में खरुआंव गांव के एक ही परिवार के सात सदस्यों की हुई मौत के सदमे से 6वें दिन भी ग्रामवासी उबर नहीं सके हैं। शुक्रवार को सपा के राज्य सभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव समर बहादुर ¨सह ने खरुआंव जाकर घटना में मृत सूर्यदेव ¨सह उर्फ ¨प्रस के पिता श्यामदेव ¨सह को ढाढ़स बंधाया। सांसद को देख पिता की आंखों से आंसू बहने लगे। इससे सभी की आंखें नम हो गईं। महिलाओं के करुण क्रंदन से सांसद भी भावुक हो गए। उन्होंने पिता को भरोसा दिया कि इस दुख की घड़ी में वे व उनकी पूरी समाजवादी पार्टी परिजनों के साथ है। कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता। आश्वस्त किया कि अपने स्तर से जो भी बन सकेगा करेंगे।
इसी क्रम में रसड़ा विधायक उमाशंकर ¨सह भी गुरुवार को खरुआंव पहुंच कर माता-पिता को सांत्वना दिए। मृतक ¨प्रस की बहनों को भरोसा दिया कि वे एक भाई की तरह रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल ¨सह ने खरुआंव जाकर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। कहा कि इस घटना से उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है।