Move to Jagran APP

पर्यावरण जागरूकता को लेकर सपा कार्यकर्ता उत्साहित

जागरण संवाददाता, बलिया: समाजवादी पार्टी की तरफ से 21 जून को आयोजित स्वास्थ्य व पर्यावरण जागरुकता

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 05:50 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 05:50 PM (IST)
पर्यावरण जागरूकता को लेकर सपा कार्यकर्ता उत्साहित
पर्यावरण जागरूकता को लेकर सपा कार्यकर्ता उत्साहित

जागरण संवाददाता,

loksabha election banner

बलिया: समाजवादी पार्टी की तरफ से 21 जून को आयोजित स्वास्थ्य व पर्यावरण जागरुकता को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। हर विधान सभा क्षेत्र में साइकिल चला कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने की रणनीति को मंगलवार की देर शाम को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी कार्यालय से सुबह 6 बजे से निकलने वाली साइकिल यात्रा को नेता प्रतिपक्ष रामगो¨वद चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर शामिल होंगे। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष यशपाल ¨सह ने बताया कि इसको लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। विधान सभा क्षेत्र में भी कार्यकर्ता साइकिल चलाएंगे। इधर नगर विधान सभा में साइकिल यात्रा की जिम्मेदारी पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता को दी गई है। शहर क्षेत्र में भ्रमण कर उन्होंने कार्यकर्ताओं को साइकिल लेकर पार्टी कार्यालय पर पहुंचने का आग्रह किया। कहा कि इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसको लेकर वह पूरी तरह से उत्साहित है। इसी तरह हर विधान सभा क्षेत्र में यह यात्रा निकाली जाएगी।

पर्यावरण संग स्वास्थ्य को भी लाभ

बलिया: राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए पर्यावरण का भी संरक्षण करना आवश्यक है। इसे देखते हुए पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 21 जून को सभी कार्यकर्ताओं को साइकिल चलाने का निर्देश दिया है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और पर्यावरण को भी खतरा नहीं होगा। पार्टी कार्यालय से इस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके लिए विधान सभावार भी जिम्मेदारी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.