जान से मारने की दी धमकी
रसड़ा (बलिया) : क्षेत्र के रामपुर गांव के चौहान बस्ती में लगे सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंडपंप से पान
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 05:22 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jun 2017 05:22 PM (IST)
रसड़ा (बलिया) : क्षेत्र के रामपुर गांव के चौहान बस्ती में लगे सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी लेने पर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने एक महिला को जान से मारने की धमकी दी है। गांव की महिला फुलवसिया देवी ने मंगलवार को तहसील दिवस पर नामजद शिकायत करते हुए उचित व दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।अपने शिकायती पत्र में फुलवसिया देवी ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए सार्वजनिक हैंडपंप पर वह शनिवार की सुबह सात बजे पानी लेने गई थी। इस बीच गांव के ही कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और कहा कि फिर इस पर पानी लेने आई तो जान से मार देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें