वैदिक मंत्रों के बीच गौशाला का भूमिपूजन
बलिया: वैदिक गौधाम गौशाला सिहाचंवर का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। सुरभि महायज्
बलिया: वैदिक गौधाम गौशाला सिहाचंवर का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ। सुरभि महायज्ञ के दौरान गौशाला के लिए हुए भूमिपूजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। गो-रक्षा का संकल्प लेने के साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरभि महायज्ञ में देश की विभूतियों के जमावड़ा से पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है। जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रघुनाथ देशिक जी, रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजयशरण जी एवं प्रख्यात कथावाचक इन्द्रेश उपाध्याय जी जैसे संतों का दर्शन पाकर लोग धन्य हो रहे है। आगत संतों का स्वागत करते हुए वैदिक प्रभात फाउण्डेशन के संस्थापक बद्री विशाल जी ने बताया कि गौशाला में 400 गाय रखने का लक्ष्य रखा गया है। तीन एकड़ के विशाल भू-भाग पर गौशाला स्थापित होने से लोगों में खुशी की लहर है।
संतों का हुआ जमावड़ा
यज्ञ स्थल पर जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य विद्याभाष्कर जी महाराज, जगद्गुरु स्वामी चंद्रभूषण जी महाराज, स्वामी
सारंगधराचार्य जी महाराज, स्वामी अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज का आगमन हुआ। स्वामी वासुदेवाचार्य जी ने भोजपुरी में मानव जन्म की कथा सुनाकर भक्तों से भरे पंडाल को कभी हंसने कभी रोने तथा कभी सोचने-समझने को विवश कर दिया। इस अवसर पर संस्थापक श्री बद्री विशाल महाराज, शिवकुमार ¨सह कौशिकेय, केदारनाथ गुप्ता, ईश्वरनश्री, अनुज सरावगी, नीलेश माहेश्वरी, सूर्य अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनय गोयल, अरुण मणि आदि ने संतों का स्वागत किया ।