भाजपा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रसड़ा (बलिया) : नगर के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शुक्रवार की शाम लगभग सात ब
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 06:02 PM (IST)
रसड़ा (बलिया) : नगर के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के शहीद हुए सैनिकों को नमन कर उन्हें कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपाल जी सोनी, संजय जायसवाल, संदीप खरवार, अजीत भारद्वाज, इकबाल अहमद, डा.रामानुज मिश्र, शिशिर श्रीवास्तव, ध्रुव जी, जितेंद्र गुप्त, अर्जुन कलवार ने शहीद जवानों के देश के लिए दिए गए बलिदान को स्मरण करते हुए नक्सलियों द्वारा किए गए इस घिनौने कृत्य की कटु आलोचना की। कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जला कर व मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते हुए देश सेवा की शपथ ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें