Move to Jagran APP

नगर की समस्याओं को लेकर नपा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

बलिया : नगर में बढ़ती जन समस्याओं को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के ईओ स

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 06:02 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 06:02 PM (IST)
नगर की समस्याओं को लेकर नपा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
नगर की समस्याओं को लेकर नपा पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

बलिया : नगर में बढ़ती जन समस्याओं को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के ईओ से मिलकर निदान करने की मांग की। साथ ही इस संबंध में एक पत्रक सौंपा। भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर के मंदिरों व विद्यालयों के सामने या आसपास अंडों की दुकानों को तत्काल हटाने की मांग की। साथ ही गर्मी को देखते हुए तत्काल हैंडपंपों को ठीक करने की मांग की। कहा कि जनता की समस्याओं का निदान करने में विभाग पूरी तरह से असफल दिख रहा है। वहीं जाति व अन्य प्रमाण पत्र में धन की उगाही को तत्काल बंद किया जाएगा। मच्छरों से निजात दिलाने के लिए समुचित छिड़काव की मांग की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नकुल चौबे ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप नगर का विकास किया जाए। वहीं जनता की समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाया जाय। इस मौके पर लाल बहादुर ¨सह, डा. शंभू नाथ प्रसाद, पवन ¨सह, अखिल ¨सह, लक्ष्मी वर्मा, मनोरमा गुप्ता, रमेश गिरि, मंगल पांडेय, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, विनायक पांडेय, राजेश महाजन, संजय ¨सह, संतोष गुप्ता, अमित पांडेय आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.