सार्वजनिक स्थल पर बिक रहा मीट, आक्रोश
दोकटी (बलिया) : क्षेत्र के विभिन्न चट्टी चौराहों व बाजारों में बेरोक-टोक बकरा मुर्गा आदि काटने क
दोकटी (बलिया) : क्षेत्र के विभिन्न चट्टी चौराहों व बाजारों में बेरोक-टोक बकरा मुर्गा आदि काटने की दुकान जोरों से चल रही हैं। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लालगंज बाजार में सब्जी मंडी के पास बकरा मुर्गा आदि काटने की दुकान चलती है। सब्जी खरीदने जाने वाले बच्चे महिलाओं आम नागरिकों पर कभी-कभी तो बकरा काटते समय खून के छीटे भी पड़ जाते हैं। वहीं मुर्गा व बकरा काटने के बाद मलबे को नाली में डाल देते हैं जो बगल में स्थित हनुमान मंदिर के पास भी फैलता है। इसको लेकर अनेक बार तू तू मै मै भी हो चुकी है। वहीं भुवाल छपरा व श्रीपालपुर चट्टी दलन छपरा पर आदि स्थानों को पर भी सड़क के किनारे बकरा मुर्गा काटने की दुकान बेधड़क चल रही हैं। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी होती है। ऐसा नहीं कि इन दुकानों के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा लाइसेंस जारी किया गया है या फिर कोई चिकित्सक तैनात हैं जो बीमार मुर्गा, बकरा को चिह्नित कर उनके मांस बेचने से मना करें। इसकी वजह से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन दुकानों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।