बंद रहे स्लाटर हाउस, चक्रमण करती रही पुलिस
बलिया: जनपद में प्रशासन की सक्रियता से सभी अवैध रूप से संचालित स्लाटर हाउस पूरी तरह से बंद रहे। ह
बलिया: जनपद में प्रशासन की सक्रियता से सभी अवैध रूप से संचालित स्लाटर हाउस पूरी तरह से बंद रहे। हमेशा चहल-पहल वाले काजीपुरा के कसाव टोला में गुरुवार को पूरी तरह से सन्नाटा रहा। इसको लेकर पुलिस भी पैनी नजर बनाई हुई थी। सदर कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि इस इलाके में प्रशासन की नजर बनी हुई है। साथ ही इस धंधे से जुड़े लोगों को सख्त हिदायत दी गई है। काजीपुरा में अवैध रूप से आधा दर्जन से अधिक स्लाटर हाउस का संचालन होता था। दो दिन पूर्व प्रशासनिक अमला ने सख्त चेतावनी संचालकों को दी थी। इसके बाद से यह धंधा बंद हो गया। इस धंधे में जुड़े लोग भी पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। वे कुछ भी बोलने से कतराते रहे। बस इतना ही कहे कि सरकार को हम सभी के लिए कोई धंधे की व्यवस्था करनी चाहिए थी।