रंजिश में फूंकीं तीन झोपड़ियां
जागरण संवाददाता, बांसडीहरोड (बलिया): थाना क्षेत्र के घघरौली गांव में शनिवार की आग लगने से शांति
जागरण संवाददाता,
बांसडीहरोड (बलिया): थाना क्षेत्र के घघरौली गांव में शनिवार की आग लगने से शांति देवी की तीन रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गई। इसमें रखा लाखों का सामान भी जल गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।
शांति देवी पत्नी महेश ¨बद का परिवार अपने घर में सोए हुए थे। देर रात को अचानक झोपड़ी आग की लपटों में आ गया। किसी तरह से परिवार वाले भाग कर अपनी जान बचाए। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में लग गए। देखते ही देखते तीन रिहायशी झोपड़ियां जल गई। इसमें रखा लाखों का सामान जल गया। घटना की सूचना पाते ही बांसडीह रोड थानाध्यक्ष बच्चे लाल पहुंच गए। उन्होंने मौके का मुआयना करने के साथ ही आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद में घटना का अंजाम दिया गया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्रीय लेखपाल अर्चना ¨सह ने भी क्षति का जायजा लिया।