जनप्रतिनिधियों ने नहीं लिया समस्याओं को गंभीरता से
बैरिया(बलिया): जिला समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज ¨सह ने कहा कि बैरिया विधान सभा क्षेत्र में समस्य
बैरिया(बलिया): जिला समाजवादी पार्टी के महासचिव मनोज ¨सह ने कहा कि बैरिया विधान सभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है इसका निदान जनहित में आवश्यक है। दुर्भाग्य है कि किसी जनप्रतिनिधि ने जनता की इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। इसलिए समस्याएं जस की तस हैं। मनोज ¨सह पदयात्रा के चौथे दिन बलिहार, नौका गांव, पाण्डेयपुर, मिश्र गिरी के मठिया, टेंगरही, करमानपुर, मधुबनी, कोटवा में आयोजित चौपालों को संबोधित कर रहे थे।
¨सह ने कहा कि यहां की सभी समस्याओं का समाधन होगा। यह क्षेत्र गा•िायाबाद व नोएडा की तरह पूर्ण विकसित होगा। रोजगार के साधन बढ़ेंगे, इससे लोगों का जीवन स्तर ऊपर होगा।
इस मौके पर शैलेश ¨सह, अजब नारायण ¨सह, सुरेंद्र ¨सह प्रधान, संजय ¨सह चौहान, अरुण ¨सह, शुभम ¨सह उर्फ मिया ¨सह, पुट्टू ¨सह, रमेश पाण्डेय, अंशुमान ¨सह, जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद थे। इसी क्रम में सपा नेता मनोज ¨सह बलिहार में प्रख्यात संत प्रभंस दास जी के आश्रम में जाकर उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं ट्रेन की चपेट में आने से मृत गणेश यादव की विधवा से मिलकर आर्थिक सहायता दी।