मासूम संग दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ रविवार की सुबह एक युवक ने दुष्क
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 09:55 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 09:55 PM (IST)
रसड़ा (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ रविवार की सुबह एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अमित कुमार को गांव के ही चौराहे पर भागते समय गिरफ्तार कर लिया।
मासूम सुबह अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इस बीच आरोपी वहां आया और उसे बहला-फुसला कर एक कमरे में ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम काफी देर तक बेहोशी वहीं पड़ी रही। होश आने पर वह रोती-बिलखती अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।
मासूम के पिता ने बच्ची के साथ कोतवाली में आकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें