अनुसुइया ने सीता को पढ़ाया नारी धर्म का पाठ
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के जाम गांव में आयोजित रामलीला के चौथे दिन शुक्रवार को वन गमन के द
रसड़ा (बलिया) : रसड़ा ब्लाक क्षेत्र के जाम गांव में आयोजित रामलीला के चौथे दिन शुक्रवार को वन गमन के दौरान प्रभु श्रीराम ने भारद्वाज मुनी व सती अनुसुइया से आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सती अनुसुइया द्वारा मां सीता को नारी धर्म से संबंधित पाठ पढ़ाने का भाव पूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान सती अनुसुइया ने मां सीता को बताया कि पति से बड़ा कोई देवता नहीं और नहीं पति की सेवा से बड़ा कोई धर्म है। साथ ही उन्होंने मां सीता को और भी कई ज्ञान की बातों से अवगत कराया। तत्पश्चात प्रभु श्रीराम, भैया लक्ष्मण व मां जानकी ऋषियों से आशीर्वाद प्राप्त कर वन गमन को प्रस्थान किए। इन प्रसंगों को देख दर्शक भाव विह्वल हो उठे। कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण पाण्डेय सहित जयराम ¨सह, प्रभुनाथ वर्मा, चंद्रशेखर लाल, पंकज, राहुल, घनश्याम गुप्त, देवेंद्र यादव, अखिलेश आदि की सराहनीय भूमिका रही।