विद्युत आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन
सुखपुरा (बलिया) : स्थानीय विद्युत सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति अब भगवान भरोसे ह
सुखपुरा (बलिया) : स्थानीय विद्युत सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति अब भगवान भरोसे है। उसके आने, जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। 24 घंटे में मात्र तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। विगत 36 घंटे में मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति की गई। सब
स्टेशन पर तैनात कर्मचारी इसके लिए ट्राली के जलने को जिम्मेदार बता रहे हैं। बार-बार ट्राली जलने की बात सुन-सुन कर उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं। यह बात तो सच है कि सब स्टेशन की स्थापना काल से आज तक टाउन फीडर नहीं बनाया गया लिहाजा यहां की आपूर्ति केवल दो फीडरों के सहारे ही दी जा रही है। संभवत: यही वजह है कि ट्राली बार-बार जल जाती है क्योंकि वह लोड नहीं संभाल पाती। बिजली अनापूर्ति का आलम यह है कि तमाम धंधे बंद है। पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति सुव्यवस्थित बहाल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है।
कटौती से आक्रोश
पूर (बलिया) : अनियमित विद्युत कटौती से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। विद्युत उपकेंद्र कड़सर से संबंधित परसादपुर, चकरा, कड़सर, उससा, छतरसड़, सहरोजा, फुलपुर, धर्मपुर की मठिया सहित तमाम गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्युत आपूर्ति का कोई मानक नहीं है। लोगों का कहना है कि उक्त विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत जेई व कर्मचारियों की लापरवाही से यह विषम स्थिति पैदा हुई है। चेतावनी दी है कि रोज टूट कर गिर रहे तारों के बदलने के साथ साथ अगर तत्काल विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।