मनबढ़ों ने प्रधान को पीटा
बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पुलिया के समीप मंगलवार की देर शाम मनबढ़ों ने मनिया
बांसडीहरोड (बलिया) : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पुलिया के समीप मंगलवार की देर शाम मनबढ़ों ने मनियारी के प्रधान को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
हरिपुर गांव का युवक शिवकुमार देर शाम बलिया से अपने घर लौट रहा था तभी उसे कुछ युवकों ने रोक कर बहस करना शुरू कर दिया। इसी बहसबाजी के बीच कुछ देर बाद मनियारी के प्रधान विनय कुमार गांव के ही एक अन्य युवक के साथ उक्त मार्ग से बलिया से घर जा रहे थे। पड़ोस के गांव के प्रधान को देखकर मनबढ़ों के बीच फंसे युवक ने प्रधान को आवाज लगाई तो प्रधान बीच बचाव करने पहुंच गए। प्रधान के हस्तक्षेप के बाद मनबढ़ों के तेवर कुछ नरम हुए और इसी बीच हरिपुर का युवक मौका देख वहां से चलता बना। इसके बाद प्रधान व मनबढ़ों के बीच फिर एक बार कहासुनी होने लगी जिससे आक्रोश में आकर दबंगो ने प्रधान की जमकर पिटाई कर
दी। पिटाई से बुरी तरह घायल प्रधान भाग कर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात में ही प्रधान की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रधान को मेडिकल व इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बांसडीहरोड अशोक पांडेय ने बताया की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।