कटान पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस : सीबी मिश्र
बैरिया (बलिया) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने राज्यपाल से दूबेछपरा ¨रग बंधा कटने की न्यायिक
बैरिया (बलिया) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्र ने राज्यपाल से दूबेछपरा ¨रग बंधा कटने की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। साथ ही एक सपा नेता के परिजन व ¨सचाई विभाग के अधिकारियों पर पर जानबूझ कर द्वाबा के लाखों लोगों को बाढ़ के मुंह में धकेलने का आरोप लगाया है। सीबी मिश्र ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर बाढ़ पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो उनको हक दिलाने के लिए कांग्रेस उनकी उड़ाई खुद लड़ेगी।
कांग्रेस नेता ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश सरकार के एक नेता के परिजनों व ¨सचाई विभाग की गलतियों का नतीजा द्वाबा की जनता भुगत रही है। उनके करोड़ों की फसल बर्बाद हो चुकी है। घर मकान ध्वस्त हुए वह अलग। इसकी निष्पक्ष जांच हो, यह आवश्यक है। ज्ञापन में राहत सामग्री वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार उन्हीं को बाढ़ पीड़ित मान रही है जो बंधे पर आकर शरण लिए हुए है, जो अपने घरों के छतों पर शरण लिए हुए है उनका नुकसान शासन के नजर में नहीं है। अभी तक जो गांवों में रुके हुए है वे सभी बाढ़ पीड़ित अगर बंधे पर आ जाते तो सरकार उन्हें कहां बसाती, यह उसे स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि बंधे पर जो शरण लिए हैं उन्हीं के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है।