बाढ़ के बाद अब कटान से परेशानी
दोकटी (बलिया): बाढ़ की विभीषिका के बाद संक्रामक बीमारियों के साथ ही कटान की विभीषिका आरंभ हो गया।
By Edited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 06:48 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 06:48 PM (IST)
दोकटी (बलिया): बाढ़ की विभीषिका के बाद संक्रामक बीमारियों के साथ ही कटान की विभीषिका आरंभ हो गया। जिससे तटवर्ती लोगों की परेशानियां घटने के बजाय दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। बाढ़ विभीषिका उफान पर थी,
उसके साथ ही पानी के अंदर ही कटान भी तेज रहा, जिसके वजह से ग्राम पंचायत शिवपुर कपूर दियर के सेमरिया डेरा व ¨बद बस्ती के सामने कटान आरंभ हो गया है। वहीं दूसरी तरफ जगदीशपुर गांव के पास ही कटान आरंभ हो जाने से शेष नरदरा, शेष जगदीशपुर के बस्ती वासियों में अफरा-तफरी मची हुई है। वहीं बाढ़ के पानी हट जाने से तरह-तरह की बीमारियां फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। समय रहते स्वास्थ्य विभाग पर युद्ध स्तर पर कार्य करने का आग्रह बाढ़ पीड़ितों ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें