विकास कार्यों के बल फिर बनेगी सपा की सरकार
रसड़ा (बलिया) : स्थानीय डाक बंगला परिसर में समाजवादी पार्टी की हुई बैठक में आगामी विस चुनाव को
रसड़ा (बलिया) : स्थानीय डाक बंगला परिसर में समाजवादी पार्टी की हुई बैठक में आगामी विस चुनाव को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व सपा के प्रदेश सचिव सनातन पाण्डेय ने कहा कि बलिया जनपद सहित पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में जितना विकास कार्य हुए हैं अब तक किसी भी दल की सरकार में नहीं हुआ। इसी के बल पर फिर सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार के विकास कार्यों से आज जनता खुशहाल है और विकास की गति दिन-प्रतिदिन रफ्तार पकड़ती जा रही है। बैठक में आगामी एक सितंबर को मथुरा पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। रामेर्श्वर पांडे, वीरेंद्र यादव, दीनानाथ ¨सह, रवींद्र यादव, संजय यादव, अवधेश त्रिपाठी, कालिका यादव, गुलजार अहमद, नन्हें खां, विश्राम यादव, जावेद इराकी आदि ने भी विचार रख । अध्यक्षता विजय शंकर यादव व संचालन पुरूषोत्तम यादव ने किया।
गुलजार अहमद पुन: बने नगर अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी रसड़ा विधान सभा क्षेत्र की हुई बैठक में सपा के वरिष्ठ नेता गुलजार अहमद को एक बार फिर नगर अध्यक्ष चुना गया। इनके नाम की घोषणा करते हुए अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने आशा व्यक्त किया गुलजार अहमद के नेतृत्व में नगर का संगठन और सशक्त होगा।